अवैध पेड़ों की कटाई करने वाले ठेकेदारों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,वन माफियाओं में हड़कंप
Atv9 भारत की ख़बर का असर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। पुलिस के मुताबिक बरौलिया गांव में वन माफियाओं ने बीती रात्रि ओम प्रकाश विश्वकर्मा,व रमाकांत वर्मा व सगीर की बाग से ठेकेदार महफूज़ निवासी किंतूर व ईशा ठेकेदार ने 5 हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई कर दी। और 4 आम के पेड़ों के मोटे जंघे भी काटकर उठा ले गए थे।
वहीं करीब 3 दिन पूर्व अद्रा गांव में भी सतीश सिंह की बाग से ठेकेदार सुखराम चौहान ने 5 आम के हरे पेड़ बिना परमिट वन ठेकेदार काटकर उठा ले गए थे।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची बदोसरांय पुलिस टीम ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू करदी है जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लकड़ी ठेकेदारों पर मेहरबानी दिखाते हुए कार्यवाही करना मुनासिब नहीं समझते हैं।जिससे क्षेत्र में लगातार हरियाली पर आरा चलाया जा रहा है। कभी कभी तो ठेकेदारों को बचाने के लिए वन विभाग मात्र एक दो पेड़ों का जुर्माना करके पल्ला झाड़ लेता है। जिससे उनके हौसलें पूरी तरह से बुलंद हैं।
एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करवा रही है। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की लापरवाही से अवैध पेड़ कटाई रुकने का नाम नहीं ले रही।
बदोसरांय पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
इस संबंध बदोसरांय थानाध्यक्ष अजीत कुमार विधार्थी ने बताया कि अवैध पेड़ों की कटाई करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।


Social Plugin